{"_id":"59b6d44e4f1c1be57f8b5fac","slug":"pickpike-collides-with-bike-injures-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकप ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में सोमवार को् एक तेज रफ्तार पिकप ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को ठोकर मार दी। इस हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आनन फानन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर पिता-पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद चालक मय वाहन के वहां से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए था। थाना सदरपुर के ग्राम उमरा निवासी राजेन्द्र(45) अपने पुत्र अजय(22) तथा गांव के निवासी कमलाकांत(35) के साथ बाइक से रेउसा बाजार आया था।
विज्ञापन
यहां पर काम निपटाने के बाद तीनों लोग बाइक से वापस घर के लिए चल दिए। रास्ते में रेउसा बिसवां मार्ग पर रघ्घूपुरवा के समीप एक तेज रफ्तार पिकप ने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां पर पिता व पुत्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन