{"_id":"5745f9364f1c1bae70692208","slug":"one-died-in-accident-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में एक की मौत, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक लखीमपुर जिले का युवक भी शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मिश्रिख के ग्राम मीरापुर निवासी मदन का पुत्र सचिन (14) अपनी रिश्तेदारी में सिधौली गया था। सोमवार को सचिन अपने ममेरे भाई मछरेहटा के ग्राम भिठारा निवासी कैलाश (15) के साथ साइकिल से कहीं जा रहा था। सिधौली कस्बे में एक पिकअप डाला ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर सवार दोनों किशोर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घायलों का लखनऊ में इलाज चल रहा था। परिवार के सदस्य मंगलवार रात सचिन को लखनऊ से घर ले आए। बुधवार की दोपहर अचानक फिर उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम देवई निवासी मोहम्मद इमरान (30), इमलिया सुल्तानपुर कस्बा के शकील (22) व लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेउरा निवासी धर्मेंद्र कुमार (23) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। सीतापुर-इमलिया मार्ग पर भठपुरवा के निकट एक टेंपो ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
महोली कोतवाली क्षेत्र के कुसैला के निकट कार ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार महोली के इमलिया निवासी मुन्ना (50), उसकी पत्नी सलमा (45), पुत्री मुस्कान (14), सानिया (5) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मुन्ना व इमरान की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।