फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfhsd

Noida News: कचहरी परिसर में पत्नी को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 08 Oct 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
dfhsd
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कचहरी परिसर में पति ने पत्नी के साथ गाली-गलौज की और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर सूरजपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार सेक्टर ईटा-2 स्थित मिगसन विलासा निवासी मानसी अरोड़ा ने तहरीर में बताया कि उनकी शादी 8 जून 2026 को बिसरख क्षेत्र की अमरपाली रिवर व्यू सोसायटी निवासी अर्जुन मलिक से हुई थी। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें मारपीट, धमकी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत कई धाराएं लगी हैं। इसी सिलसिले में वह 4 अगस्त को सूरजपुर कचहरी गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद अर्जुन ने उनसे गाली-गलौज की और कहा कि मुकदमा वापस ले लो, वरना जान से मार दूंगा। धमकी से मानसी बुरी तरह घबरा गईं। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed