फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   YouTuber Anurag Dobhal now arrested on charges of kidnapping

Dehradun News: यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल अब अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
YouTuber Anurag Dobhal now arrested on charges of kidnapping
देहरादून। मारपीट और धमकी के मामले के बाद अब यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल पर अपहरण की कार्रवाई हुई है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने युवक को जबरन कार में डालकर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग डोभाल (29), अभिषेक (22), अभय चौधरी (23) और कुर्बान (23) शामिल हैं। पुलिस ने विवेचना के दौरान अपहरण की धारा भी बढ़ाई थी। चारों को बृहस्पतिवार को सुद्धोवाला, प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टी स्टेट बंजारावाला निवासी राज सिंह चौहान ने छह अक्तूबर को नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पांच अक्तूबर की रात अनुराग डोभाल और उसके साथियों ने उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने के इरादे से अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसमें अपहरण की धारा और सामूहिक आपराधिक कृत्य से संबंधित धारा भी बढ़ाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। टीम ने बृहस्पतिवार को सुद्धोवाला, प्रेमनगर क्षेत्र में दबिश देकर अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article