फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report filed against bus driver for ramming into vehicles.

Haridwar News: छह वाहनों को टक्कर मारने में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 08 Oct 2026 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Report filed against bus driver for ramming into vehicles.
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, ऑटो चालक का कटा था हाथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा चौक पर छह वाहनों को टक्कर मारने के दौरान हादसे में ऑटो चालक का हाथ कटने के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बस को सीज कर दिया गया है। चालक के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर निवासी शुभम गुसाईं ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता त्रिलोक सिंह गुसाईं पांच अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे ऑटो लेकर हरिद्वार ऑटो स्टैंड के लिए निकले थे। करीब 6:30 बजे दुर्गा चौक पर पीछे से आ रही बस संख्या के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद बस ने अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में त्रिलोक सिंह का दाहिना हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर शरीर से अलग हो गया था। लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed