फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Looted teacher

तमंचे के बल पर शिक्षक को लूटा

Thu, 01 Sep 2016 11:09 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 01 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Looted teacher
लूट

मिश्रिख कोतवाली इलाके में गुरुवार दोपहर छुट्टी होने पर स्कूल से साथी को लेने जा रहे एक शिक्षक को तमंचे के बल पर तीन बदमाशों ने शिवथान गांव के पास रोक लिया और शिक्षक के पास से 15 सौ की नकदी, मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने अपने साथियों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


अनुज वर्मा मिश्रिख कोतवाली इलाके के गोपलापुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। गुरुवार दोपहर छुट्टी होने पर वह अपनी बाइक से पड़ोस के ही गेंगलापुर के सरकारी स्कूल में तैनात साथी शिक्षक शिवम गुप्ता को लेने जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह शिवथान गांव के आगे पुलिया के पहुंचा, तभी पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने शिक्षक से 1500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed