{"_id":"587e551c4f1c1b700deffaa6","slug":"gun-factort-disclosed-2-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो भाई गिरफ्त में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो भाई गिरफ्त में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर पुलिस ने महमदपुर उसिया गांव में चल रही एक असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ये फैक्ट्री दो सगे भाई चला रहे थे। पुलिस ने यहां से एक बंदूक व तमंचा भी बरामद किया है। वहीं रामकोट पुलिस ने एक बदमाश को असलहे के साथ दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
तंबौर एसओ रमेश चंद यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के महमदपुर उसिया गांव में दबिश दी गई, जहां अवधेश व उसका भाई संतोष को असलहा बनाते दबोच लिया गया।
विज्ञापन
इन लोगों के पास से असलहा बनाने के उपकरण के अलावा एक बंदूक व तमंचा बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि दोनों भाई मिलकर असलहा बनाते थे। घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा रामकोट थाने के नवीन चौक पुलिस ने भी एक बदमाश को तमंचा व दो कारतूस के साथ दबोचा है। नवीन चौक पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि वह गश्त कर रहे थे। तभी क्षेत्र के अहाता कप्तान निवासी राजेश राठौर को हाईवे के पास रोका गया। तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।