फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Gangrape attempt girl burnt

गैंगरेप में असफल युवकों ने किशोरी को जलाया

Thu, 13 Oct 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gangrape attempt girl burnt
Police

सिधौली कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ बुुधवार शाम कुछ युवकों ने पहले गैंगरेप की कोशिश की और जब नाकाम रहे तो उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती को आग के हवाले कर आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी।

विज्ञापन


परिवारीजन ताजिया देखने गए थे। किशोरी के परिवारीजन लौटे तो किशोरी झुलसी मिली। जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया। उधर, सीओ मामले की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सिधौली के एक गांव की किशोरी बुधवार शाम घर में अकेली थी। उसके परिवार के लोग ताजिया देखने गए थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए। युवकों ने किशोरी संग गैंगरेप का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर युवकों ने उसे जलाने का प्रयास किया। किशोरी को झुलसा छोड़ आरोपी युवक भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब किशोरी के परिवारीजन पहुंचे तो वह झुलसी मिली। जिसके बाद उसे सीएचसी सिधौली ले जाया गया। पीड़िता के परिवारीजन उसे लेकर कोतवाली गए। जिसके बाद पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन अब पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है। उधर, जब कोतवाल के सीयूजी नंबर पर फोन किया गया तो वह बंद मिला। प्रकरण को लेकर सीओ सिधौली अजीत कुमार ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed