फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmer murder in sitapur

भूमि विवाद में ग्रामीण को धारदार हथियार से काट डाला

Sun, 23 Apr 2017 10:55 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 23 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer murder in sitapur
murder

अटरिया थाना क्षेत्र में रविवार भोर खेत में भूसा उठाने गए एक ग्रामीण की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मामले में पड़ोसी गांव के दो सगे भाइयों को नामजद किया गया है। बताते हैं कि मृतक व आरोपियों के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


खबर पाकर एएसपी व सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मोबाइल के बारे में जांच कर रही है। अटरिया के दखिनवा निवासी बनवारी लाल (50) पुत्र छोटेलाल रविवार भोर गांव के बाहर खेत में भूसा उठाने गया था।
विज्ञापन


तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मृतक के भाई कन्हैयालाल ने बताया कि वारदात के समय वह भी खेत में मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह लोग खेत पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे दो लोगों ने धारदार हथियार से बनवारीलाल पर हमला कर दिया। वह मदद के लिए चिल्लाता हुआ गांव की ओर भागा। शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर बनवारी का कत्ल कर भाग चुके थे।

कन्हैयालाल ने मामले में पड़ोस के गांव युगराजपुर निवासी रामेंद्र तिवारी व सुरेंद्र तिवारी पुत्रगण हरिशंकर को नामजद किया है। उसका कहना है कि बनवारीलाल की 20 बीघा जमीन को लेकर इन लोगों से रंजिश चल रही थी।

बनवारी की जमीन पर ये लोग कब्जा करना चाहते थे। कई बार ये लोग जमीन पर कब्जे का प्रयास कर चुके थे। सफल न होने पर ये लोग बनवारी को जान से मारने की धमकी देते थे। उधर, खबर पाकर एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ अजीत कुमार रजक ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।


घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि यह मोबाइल हत्या आरोपियों का है। एसओ एके सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामद मोबाइल के बारे में भी जांच चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed