Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Breaks Wife’s Hand Over Liquor Money, She Requests Police Not to Jail Him

ऐसी भी होती है पत्नी: जिस पति ने तोड़ दिया हाथ, उसके लिए ही गिड़गिड़ाने लगी; बोली- जेल मत भेजो, समझा दो

Thu, 26 Nov 2026 01:51 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

आंवलखेड़ा में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी की इतनी पिटाई की कि उसके हाथ की हड्डी टूट गई। बहू को बचाने आई मां को भी आरोपी ने पीटा। इसके बावजूद पत्नी ने पुलिस से पति को जेल न भेजने और सिर्फ समझाने की गुहार लगाई।
 

विज्ञापन
Husband Breaks Wife’s Hand Over Liquor Money, She Requests Police Not to Jail Him
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार खाकर हाथ तुड़वा लिया, सास के सामने पिटती रही। दिवाली पर चाकू का भी हमला झेल चुकी है। फिर भी थाने में खड़ी पत्नी की जुबान पर एक ही बात थी-साहब, मेरे पति को जेल मत भेजना, बस डांट-डपटकर समझा दीजिए।
विज्ञापन


बुधवार को आंवलखेड़ा में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके हाथ की हड्डी टूट गई। बचाने आई बूढ़ी मां को भी बेटे ने नहीं बख्शा। टूटे हाथ के साथ चौकी पहुंची पत्नी ने तहरीर तो दी, मगर कार्रवाई से साफ इन्कार कर दिया। उनका कहना था- पति जेल गया तो वह और बच्चे किसके सहारे रहेंगे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है लेकिन वह कार्रवाई नहीं चाहती। वह सिर्फ पति को डांट डपट कराकर सुधरवाना चाहती है।
मां बोली-ऐसा बेटा पैदा ही न होता तो अच्छा था।

बेटे की पिटाई से बहू की जान बचाने वाली मां आंखों में आंसू लिए बोली कि इससे तो यह पैदा ही न होता तो ठीक था। पहले शादी नहीं हो रही थी तो आत्महत्या की कोशिश की, अब शादी हो गई तो बहू को जानवरों की तरह मारता है। दिवाली पर भी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। तब बड़ी बहू ने बीच में आकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ननद के दिए रुपयों पर हुआ विवाद
पिछले दिनों पत्नी की ननद बच्चों के लिए कुछ रुपये दे गई थी। बुधवार को पति ने वही रुपये शराब के लिए मांग लिए। पत्नी ने मना किया तो कहर टूट पड़ा। मारपीट में हाथ टूट गया। बहू को पिटता देख सास दौड़ी तो बेटे ने मां पर भी हाथ उठा दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed