फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Eveteasing near sp office

एसपी कार्यालय के निकट छात्रा से छेड़छाड़, छीन ले गए दुपट्टा व बैग

Sun, 28 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 28 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा के साथ शनिवार शाम बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की। वह नजरअंदाज कर आगे बढ़ गई तो भी पीछा नहीं छोड़ा। लगातार फब्तियां कसते रहे। कई बार दुपट्टा खींचा। यह माजरा देख आसपास के लोग भी ठिठक गए। इस पर बाइक सवार दुपट्टा व बैग छीनकर भाग निकले।

विज्ञापन


रोती-बिलखती बच्ची को राहगीरों ने ढांढस बंधाया और किसी तरह घर भेजा। घटना एसपी कार्यालय से महज 50 मीटर दूर हुई। लोकलाज के डर से परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। भरे बाजार हुई इस वारदात की जानकारी से पुलिस इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


शहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक पीछे शहर के हिंदू कन्या पाठशाला के पास से एक युवती गुजर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार तीन मनचलों ने युवती को रोक लिया। वह नजरअंदाज कर आगे बढ़ी तो फब्तियां कसते रहे। उसके आगे बाइक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने विरोध किया तो मनचले धमकाने लगे। यह देख कुछ राहगीर ठिठक गए। लोगों की भीड़ बढ़ते देख मनचलों ने युवती का दुपट्टा व पर्स छीना और भाग निकले। सरेराह हुई इस घटना से युवती सहम गई। रोती-बिलखती बच्ची को देख राहगीरों ने किसी तरह समझाकर घर भेजा।

वहां मौजूद लोगों की मानें तो युवती कोचिंग से वापस जा रही थी तभी घटना हुई। मनचले उसके पीछे लगे हुए थे। बताते हैं कि यहां से कुछ दूर पर लालबाग में घटना के समय कोतवाल वीर सिंह रूटमार्च कर रहे थे लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।

कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। कोतवाली वीर सिंह ने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।

हादसों के बाद जागती पुलिसे
शहर में लड़कियों पर फब्तियां कसना व उनसे छेड़खानी करना अब आम होता जा रहा है। जानकार बताते हैं कि सुबह स्कूल जाने के वक्त मनचले, लड़कियों के स्कूल जाने वाले रास्तों पर सक्रिय हो जाते हैं। शहर के कजियारा चौराहे से कोट, पक्का पुल, जीआईसी चौराहा से तरणताल रोड स्कूल लगने व छूटने के वक्त मनचले सक्रिय रहते हैं।


इसके अलावा महावीर पार्क के आसपास, एसपी कार्यायल के पीछे से त्रिकोणनाथ मंदिर तिराहा, बड़ा डाकखाना चौराहा आदि पर भी मनचले लड़कियों का पीछा करते अक्सर देखे जाते हैं। इससे पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं पर पुलिस अक्सर हादसों के बाद ही जागती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed