{"_id":"570d2fe94f1c1b230b4a6adb","slug":"dcm-driver-died-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम चालक की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम चालक की संदिग्ध हालात में मौत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे ढाबे के पास रुके डीसीएम चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवारीजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
कमलापुर इलाके में नेशनल हाईवे पर एक ढाबे के पास मंगलवार भोर करीब तीन बजे एक डीसीएम आकर रुकी। खलासी संदीप के मुताबिक पंजाब के मोगा जिले के मैना क्षेत्र के कोकरी कलां निवासी गुरुदीप (45) पुत्र महेंद्र सिंह डीसीएम चला रहा था। उसने चक्कर आने की बात कहकर ढाबे के पास डीसीएम रोक दी थी।
विज्ञापन
कुछ ही पल में उसे तेज झटका आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन