फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Couple injured in Criminals attack

बदमाशों के हमले में दंपती जख्मी, गंभीर

Tue, 15 Sep 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 15 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बाग में तीन बदमाशों ने धावा बोल दंपती व एक अन्य महिला पर डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में दंपती व परिवार की एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन


पंचमपुर निवासी राम आसरे (60) व उसकी पत्नी रामश्री (50) पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रामलाल राही की पंचम पुरवा स्थित बाग में रखवाली करते हैं।

बाग में ही बने एक कमरे में सोमवार रात राम आसरे, उसकी पत्नी रामश्री व उसकी रिश्तेदार उर्मिला देवी (45) सो रही थी। देर रात तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाग में धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहट पाकर परिवार ने शोर मचाया तो बदमाशों ने धारदार हथियार व डंडों से वहां मौजूद परिवारीजनों पर हमला बोल दिया और तीनों पर जमकर प्रहार किए। हमले में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मंगलवार सुबह होने पर घायलों ने पड़ोसियों के माध्यम से बाग मालिक को सूचना भिजवाई। पूर्व मंत्री ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

पीड़ितों ने बताया कि जिन लोगों ने उनके ऊपर हमला किया, उनको पहले कभी भी नहीं देखा है। बदमाश कोई सामान भी नहीं ले गए हैं। बस टोकने पर ही तीनों बदमाश भड़क गए और हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी है।


पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, पूर्व गृहराज्य मंत्री रामलाल राही ने बताया कि बाग में कोई लूटपाट की नीयत से नहीं जाता। वारदात के पहले से राम आसरे का पुत्र रमाकांत भी लापता है। उसके आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed