{"_id":"587bb4764f1c1b700defe18e","slug":"case-on-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरपुर विधायक पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लहरपुर विधायक पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
Amarujala Bureau
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
लहरपुर सीट से बसपा विधायक जासमीर अंसारी के खिलाफ रविवार को सकरन थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। विधायक ने पार्टी की मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर सभा का आयोजन किया था, लेकिन इस जनसभा में इजाजत से अधिक भारी भीड़ जुटाई थी। साथ ही तय से अधिक लाउडस्पीकर लगवाए थे।
विज्ञापन
एसओ कमला पति यादव का कहना है कि विधायक जासमीर अंसारी ने पार्टी मुखिया के जन्मदिन पर सकरन कस्बे में एक जनसभा करने के लिए चुनाव आयोग से इजाजत ली थी।
जिसमें उन्हें तीन हजार की भीड़ जुटाने व चार लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत मिली थी, लेकिन कार्यक्रम में करीब 15 हजार की भीड़ जुट गई और चार के बजाय 10 लाउडस्पीकर लगवा दिए थे। एसओ का कहना है कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन