{"_id":"5700016c4f1c1bdc78f00198","slug":"brother-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने भाई को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने भाई को गोली मारी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने परिवारीजनों की निशानदेही पर हत्या आरोपी ग्रामीण के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी थाने के हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। पत्नी ने गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
शेरपुर गांव निवासी पिरथी (40) पुत्र मुल्लू के घर के बाहर शुक्रवार रात गांव के ही कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। पिरथी ने उन्हें मना किया तो शराब पी रहे लोगों ने उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाने की नियत से घर में घुस गया तो भी दबंगों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
टाई के बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि रात को उसके घर के सामने ही गांव निवासी छोटकन्न, विजय व पूरन पुत्रगण तौले व मृतक का सगा भाई सत्तन शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। पति ने विरोध किया तो इन लोगों ने ही घर में घुसकर गोली मार दी।
विज्ञापन
लक्ष्मी ने चारों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या आरोपी पिरथी के भाई सत्तन को पकड़ लिया है, लेकिन अन्य तीनों गिरफ्त से दूर हैं। छोटकन्न पर 15 व पूरन पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। ये दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें पकड़ा जाएगा।