{"_id":"594bff714f1c1bac2d8b469f","slug":"91498152817-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गया युवक लापता, पिता ने लगाया गायब करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल गया युवक लापता, पिता ने लगाया गायब करने का आरोप
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल गया युवक लापता
पिता ने लगाया अगवा कराने का आरोप
महमूदाबाद (सीतापुर)। पांच दिन पूर्व ससुराल गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर युवक को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। युवक की बाइक ससुराल में खड़ी बताई जा रही है।
सदरपुर के ग्राम गोडै़चा निवासी विष्णु मौर्य की ससुराल सकरन के ग्राम संतूपुरवा जालिमनगर निवासी ओमकार के वहां है। काफी दिनों से विष्णु व उसकी पत्नी सोनम में अनबन चल रही थी। 18 जून को विष्णु बाइक से ससुराल गया था। बताया जाता है कि ससुराल पहुंचने के बाद बाइक वहां खड़ी कर अपने चचेरे साले रिन्कू की बारात कटकुसमा नकहा जनपद खीरी गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया और न ही ससुराल वापस पहुंचा और न ही घर। उसका मोबाइल भी बंद है। इससे परेशान उसके पिता 20 जून को कई अन्य लोगों के साथ पुत्र की ससुराल जा पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आखिरकार पिता कामता ने सकरन थाने में पुत्र के साले ललित पुत्र ओमकार, राजू पुत्र रामगुलाम, भारत पुत्र राम प्रसाद, इंद्रपाल पुत्र श्रीपाल सर्व निवासी संतूपुरवा जालिमनगर थाना सकरन, साढू़ अजय पुत्र संतलाल निवासी खरेहटी थाना थानगांव के विरुद्ध विष्णु को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने पुत्र की बरामदगी के लिए सीओ व एसडीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया है।