{"_id":"6a9333898e8b6134e201febf","slug":"youth-from-bathri-dies-in-garhshankar-una-news-c-93-1-una1002-204099-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाथड़ी के युवक की गढ़शंकर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाथड़ी के युवक की गढ़शंकर में मौत
Sun, 30 Aug 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथड़ी निवासी 23 वर्षीय मोहित कुमार की गढ़शंकर में मौत होने का मामला सामने आया है। उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पंजाब पुलिस की स्थानीय टीम कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोहित कुमार पुत्र रणधीर सिंह, निवासी वार्ड-2, बाथड़ी, बचपन से अपनी नानी के घर गढ़शंकर में रह रहा था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बाथड़ी में उसकी पैतृक जमीन होने के कारण वह कुछ माह पहले गांव आया था और यहां अपना मकान बनाने की तैयारी कर रहा था। शनिवार को परिजनों और स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि मोहित कुमार की गढ़शंकर में मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार, उसकी मौत की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पंजाब पुलिस की स्थानीय टीम कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।