{"_id":"6a9334171c5576922b0337cc","slug":"uncle-and-nephew-attacked-in-public-bike-torched-too-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-965392-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चाचा-भतीजे पर सरेराह हमला, बाइक भी फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चाचा-भतीजे पर सरेराह हमला, बाइक भी फूंकी
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के प्रताप विहार में शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे को पांच-छह अज्ञात युवकों ने रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मौके से भागकर चाचा-भतीजे ने जान बचाई। आरोपियों ने घायलों की बाइक में आग लगा दी। शोर शराबा होने पर चीता मोबाइल मौके पर पहुंची हालांकि उस समय आरोपी मौके से भाग गए। घायल भतीजे ने अज्ञात पांच-छह युवकों के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है।
प्रताप विहार निवासी बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र कुनाल वरुण के मुताबिक वह अपने चाचा हर्षित वरुण के साथ दादा की दवाई लेने शुक्रवार की रात बाजार गए थे। जब वह दवाई लेकर बाइक से घर लौटने लगे तो डी-ब्लॉक के गेट पर उन्हें पांच-छह युवकों ने रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर एक आरोपी ने हर्षित और कुनाल वरुण पर हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। आरोप है कि सभी ने दोनों की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई की। लहूलुहान हालत में दोनों घायल बाइक छोड़कर भागने लगे। कुछ दूरी पर उन्हें पुलिस की चीता मोबाइल रास्ते में मिली तो उसे सूचना दी। पुलिस उनके साथ मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी उनकी बाइक में आग लगाकर भाग चुके थे। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि घायलों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शराब डालकर बाइक में आग लगाने की संभावना
पीड़ित का कहना है कि सभी आरोपी शराब और भांग के नशे में थे। पुलिस ने आशंका जताई कि आरोपियों ने सड़क पर पड़ी बाइक पर शराब डालकर आग लगाई है। धूं-धूं जलती बाइक की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।