फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two real brothers injured after being trapped under debris following a lintel collapse in Roza.

Shahjahanpur News: रोजा में लिंटर ढहने से मलबे में दबकर दो सगे भाई घायल

Sun, 30 Aug 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers injured after being trapped under debris following a lintel collapse in Roza.
रोजा क्षेत्र के पिलखना गांव के घर में गिरा लिंटर व बिखरा मलबा। संवाद
रोजा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव पिलखना में शनिवार सुबह एक घर के बरामदे का जर्जर लिंटर अचानक ढह गया। मलबे में दबने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी होरीलाल परिवार सहित देवरिया और मथुरा के ईंट भट्ठों पर ईंट पाथने का काम करते हैं। बरसात के कारण काम बंद होने से परिवार पिछले करीब दो माह से घर पर था। होरीलाल ने बताया कि दो कमरों के आगे बने बरामदे का लिंटर करीब 35 वर्ष पुराना था। करीब 15 दिन पहले लिंटर एक ओर की दीवार से अलग होने लगा था। खतरे को देखते हुए परिवार ने बरामदे से सामान हटा लिया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे परिवार के सदस्य जर्जर लिंटर को सहारा देने के लिए उसके नीचे बल्ली लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान लिंटर भरभराकर ढह गया। होरीलाल के बेटे शत्रुघ्न और सचिन मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला। होरीलाल के अनुसार, छोटे बेटे सचिन को हल्की चोटें आई हैं, जबकि शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को मलबे से सुरक्षित निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

रोजा क्षेत्र के पिलखना गांव के घर में गिरा लिंटर व बिखरा मलबा। संवाद

रोजा क्षेत्र के पिलखना गांव के घर में गिरा लिंटर व बिखरा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed