फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Second encounter in two days: Gangster who snatched a woman's chain arrested; shot in the leg.

Mau News: दो दिन में दूसरी मुठभेड़, महिला से चेन लूटने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 30 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Second encounter in two days: Gangster who snatched a woman's chain arrested; shot in the leg.
मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर सूरज कुमार
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन लूटने के आरोपी गैंगस्टर को शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोफा पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर सूरज कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा और सोने की चेन बरामद की। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। शुक्रवार सुबह भी घोसी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर राकेश राजभर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हरदौल गांव निवासी सूरज कुमार ने 24 अगस्त की सुबह गोफा गांव निवासी चंद्रमती देवी के गले से सोने की चेन लूट ली थी। रोज की तरह चंद्रमती देवी सुबह टहलने निकली थीं। थकान होने पर वह गोफा शिवमंदिर के पास बैठी थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे सूरज ने उन्हें डराकर गले से चेन उतार ली और फरार हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने तक बदमाश मौके से निकल चुका था। घटना के बाद चंद्रमती देवी के बेटे धनंजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। शनिवार सुबह गोफा पुलिया के पास पुलिस ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सूरज ने चेन लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ दोहरीघाट थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा घोसी कोतवाली में दो और चिरैयाकोट थाने में एक मुकदमा दर्ज है। घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अगस्त की सुबह बदमाश ने वृद्ध महिला के गले से चेन लूटने की घटना को अंजाम दिया था। गोफा पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर सहित कई संगीन अपराधों में प्राथमिकी दर्ज है।
— जितेन्द्र कुमार सिंह, सीओ, घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed