{"_id":"5ca2596cbdec2209dc70d485","slug":"81554143596-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
सीतापुर। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
सकरन के मिदनिया मजरा दुगाना निवासी हरिनाम ने बताया कि अपनी पुत्री अनारकली का विवाह 10 वर्ष पूर्व लहरपुर के उमरिया मजरा पिपरिया निवासी मायाराम के साथ किया था।
आरोप है कि अनारकली को पति मायाराम, ससुर विशंभर, सांस, देवर बबलू व हंसराज दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसकी सूचना अनारकली ने मायके में दी थी।
बताया कि 31 मार्च को उक्त सभी लोगों ने अनारकली को लाठी-डंडों से पीटा और गला दबाकर मार डाला। ससुरालीजनों द्वारा कोई सूचना भी नहीं दी गई।
हरिनाम के मुताबिक एक अप्रैल की सुबह जब वह उमरिया पहुंचे तो अनारकली के घर में कोई मौजूद नहीं था। गांव वालों ने बताया कि अनारकली को सीएचसी नकहा खीरी ले जाया गया है।
विज्ञापन
वहां पहुंचने अनारकली का शव लावारिस पड़ा मिला और ससुराल वाले नदारद थे। हरिनाम ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।