{"_id":"5bb8f525867a55687b14eeec","slug":"41538848037-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर रिश्वत का आरोप लगाकर बंदियों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर रिश्वत का आरोप लगाकर बंदियों ने किया हंगामा
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के लॉकअप में बंदियों का हंगामा
सीतापुर। जिला कारागार से पेशी पर आए बंदियों ने शनिवार को जिला न्यायालय के लॉकअप के बाहर तैनात सिपाही पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बंदियों ने सिपाही पर कार्रवाई की मांग करते हुए पेशी पर जाने से इंकार कर दिया।
अदालत परिसर में बंदियों के हंगामे से अफरातफरी का माहौल बन गया। खबर पाकर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने उग्र बंदियों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद बंदी पेशी पर गए। पुलिस अफसर आरोपी सिपाही को हटाते हुए जांच की बात कह रहे हैं।
शहर के जिला न्यायालय में रोजाना जिला कारागार में निरुद्ध कई बंदियों को पेशी पर लाया जाता है। अदालत परिसर में बने लॉकअप में उन्हें रखा जाता है। इसके बाहर सिपाही व होमगार्ड मुस्तैद रहते हैं। पेशी का समय होने पर एक-एक कर बंदी निकालकर भेजे जाते रहते हैं।
विज्ञापन
पेशी के बाद यहीं से बंदियों को वाहन के जरिए जिला कारागार भेज दिया जाता है। शनिवार की सुबह दस बजे जब बंदी पेशी के लिए न्यायालय पहुंचे तो उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सिपाही नरेन्द्र यादव और होमगार्ड प्रेम सिंह यादव पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
बंदियों के मुताबिक, सिपाही पानी पिलाने के लिए भी पैसे मांगते हैं। बाहर से पानी की बोतल मंगाने पर बिना पैसे दिए अंदर नहीं पहुंचाने देते। बंदियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए पेशी पर जाने से मना कर दिया। हंगामे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बंदियों को शांत कराया। इसके बाद बंदी पेशी पर गए।
आरोपी सिपाही को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-हरमीत सिंह, कोतवाली प्रभारी