फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Badnauli Incident: All-caste Khap Panchayat demands justice for both parties.

बदनौली कांड: सर्व जातीय खाप पंचायत ने दोनों पक्षों के साथ न्याय की मांग उठाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Badnauli Incident: All-caste Khap Panchayat demands justice for both parties.
डीएम कार्यालय पर बदनौली हत्या कांड को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे जाट समाज के लोग। संवाद
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में चार सितंबर को हुए पथराव, मारपीट और फायरिंग कांड में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में सर्व जातीय खाप पंचायत ने दोनों पक्षों के साथ न्याय करने की मांग की है। सोमवार को खाप चौधरी बाबा परमेंद्र आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और सीओ सदर दीपक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में खाप चौधरी बाबा परमेंद्र आर्य ने बताया कि गांव बदनौली में चार सितंबर को दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान हुई फायरिंग में एक पक्ष के दीपक समेत तीन लोगों को गोली लगी, जबकि दूसरे पक्ष के जितेंद्र को भी गोली लगी थी। गोली लगने से घायल दीपक की बाद में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ लोगों ने जितेंद्र के घर पर भी ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया। गोली लगने के बाद जितेंद्र को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज तक पुलिस ने उसकी तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप पंचायत का कहना है कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में कुछ ऐसे युवकों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए पुलिस को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और निर्दोष लोगों के नाम मुकदमे से निकाले जाने चाहिए। पंचायत ने मांग की है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई न कर दोनों पक्षों के साथ न्याय करे।
इस पर सीओ सदर दीपक चतुर्वेदी ने खाप पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया कि बदनौली कांड में किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के लिए कटिबद्ध है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और निर्दोषों को न्याय मिलेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में सतीश चौधरी, जगतपाल सिंह, रविंद्र सिंह, विपुल चौधरी, संसरपाल सिंह, मनोज तेवतिया, नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed