फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Family members create a ruckus at the DM's office over the Gaurav murder case; threaten to leave the area.

Hapur News: गौरव हत्याकांड मामले में परिजनों का डीएम कार्यालय पर हंगामा, पलायन करने की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Family members create a ruckus at the DM's office over the Gaurav murder case; threaten to leave the area.
डीएम कार्यालय पर धरने के दौरान रोते मृतक गौरव के परिजन। संवाद
हापुड़। गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी हत्याकांड के विरोध में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे परिजनों ने मांगें पूरी न किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आरोपी पक्ष को गांव से बाहर किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। ऐसा नहीं किया तो मृतक का परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर होगा। इसके अलावा हत्या के बाद प्रशासन की ओर से किए गए वादों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

गौरव त्यागी की 18 अगस्त को गांव के ही पक्ष के लोगों ने आपसी रंजिश में हथौड़े और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गौरव त्यागी आरोपियों पर किए गए मुकदमे में गवाही देने के लिए हापुड़ कचहरी आ रहे थे। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और सभी सात आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

एक आरोपी के पैर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली भी लगी थी। गौरव त्यागी का परिवार तभी से सदमे में है। इस मामले में सोमवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट से हटाकर धरना स्थल पर बैठने का कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को हटाने के लिए नोकझोंक भी हो गई। इस दौरान गौरव त्यागी की मां व बहन के साथ पिता भी फूट-फूटकर रोए और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी का कहना था कि आरोपी पक्ष झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं और पीड़ित परिवार को इनसे खतरा बना हुआ है। ऐसे में इन्हें गांव से बाहर निकाला जाए।

वहीं आरोपी पीड़ित पक्ष के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं, ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई हो। ऐसा नहीं होता है कि पीड़ित पक्ष गांव से पलायन करने को बाध्य होगा। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इसके अलावा गौरव की हत्या के समय परिवार को दिए गए आश्वासन व मांगों को पूरा किया जाए। पीड़ित पक्ष व पक्षकारों को शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। इस संबंध में एडीएम संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। एडीएम संदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed