फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   demand to sp to stop theft

Sirsa News: चोरी की बढ़ती वारदात पर किसानों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Mon, 21 Sep 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
demand to sp to stop theft
चोरों की गिरफ्तारी, चोरी का सामान बरामद करने की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो - 7

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली क्षेत्र के गांवों में चोरी की बढ़ती वारदात से ग्रामीणों और किसानों में रोष है। सोमवार को हरियाणा किसान एकता डबवाली के प्रधान जगदीप सिंह लोहगढ़ ने एक शिष्टमंडल का नेतृत्व किया। इस शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक डबवाली से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
किसान नेताओं ने बताया कि 16 सितंबर को गांव मांगेआना निवासी सतनाम सिंह और उनके चाचा भोला सिंह के घर चोरी हुई थी। चोर खिड़की तोड़कर 10 से 12 तोले सोने के आभूषण और 30 हजार रुपये से अधिक की नकदी ले गए। इस संबंध में एफआईआर नंबर 306 दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव मिठड़ी में कश्मीर सिंह के घर हुई। चोर सोने का कड़ा, ब्रेसलेट, अंगूठियां, बालियां, चांदी की पायजेब और 1.25 लाख रुपये की नकदी ले गए। चोरी हुए सामान का कुल मूल्य लगभग 9.23 लाख रुपये बताया गया है। इस मामले में थाना ओढ़ां में एफआईआर नंबर 189 दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों की गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने की मांग
किसान संगठनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पीड़ितों के चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद कर वापस दिलाने को कहा। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई, ताकि भविष्य में चोरी की घटनाएं रुकें। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed