{"_id":"6ab16a5dd36e744dca01085a","slug":"teenage-girl-accuses-pizza-joint-operator-of-molesting-her-after-rendering-her-unconscious-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154235-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: किशोरी ने पिज्जा पाॅइंट संचालक पर बेहोश कर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: किशोरी ने पिज्जा पाॅइंट संचालक पर बेहोश कर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक पिज्जा पाॅइंट संचालक पर किशोरी ने बेहोश करके छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। किशोरी ने बर्थडे पार्टी के लिए पिज्जा पाॅइंट का हॉल बुक किया था। आरोप है कि सोमवार को हॉल देखने जाने पर संचालक ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया, फिर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी (16) का कुछ दिन बाद बर्थडे है। इसकी पार्टी के लिए उसने एक पिज्जा पाॅइंट का हॉल एडवांस रुपये देकर बुक कराया था। किशोरी सोमवार दोपहर को पार्टी के लिए हॉल की सजावट देखने पिज्जा पाॅइंट गई थी।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी संचालक लकी उर्फ कौशल ने किशोरी को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि संचालक ने बेहोशी की हालत में उससे छेड़छाड़ की। बाद में उसे होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजन शाम को किशोरी के साथ पिज्जा पाॅइंट पहुंच गए। संचालक पर उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने एवं गलत काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान परिजन और संचालक के बीच मारपीट भी हुई।
कैफे में मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार, किशोरी दोपहर में कैफे से बाहर निकलकर पैदल अपने घर की ओर जाते हुए दिखाई दे रही है। फुटेज में बेहोशी की हालत में नहीं दिख रही है।
मामले में किशोरी की मां ने पिज्जा पाॅइंट संचालक समेत दो के खिलाफ तहरीर दी। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --