फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Surrender application heightens vigilance; search intensified for former student union general secretary and history-sheeter.

Fatehpur News: सरेंडर अर्जी से बढ़ी चौकसी, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री व हिस्ट्रीशीटर की तलाश तेज

Mon, 21 Sep 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Surrender application heightens vigilance; search intensified for former student union general secretary and history-sheeter.
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर भूमि कब्जे को लेकर हुए विवाद में वांछित पूर्व छात्रसंघ महामंत्री जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू पटेल और गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर गजानन मिश्रा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने कचहरी परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी, लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के मोबाइल बंद होने से लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सोमवार सुबह से कचहरी परिसर और आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए पहुंच सकते हैं। इसके चलते न्यायालय आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारी गांव निवासी भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह और हसवा निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर के बीच 16 सितंबर को जमीन कब्जे को लेकर विवाद हुआ था।
आरोप है कि वीरेंद्र सिंह पक्ष से विहिप नेता अजय राज सिंह उर्फ अंशू सिंह के पहुंचने के बाद भाजपा नेता पक्ष के लोगों ने मारपीट और फायरिंग की। मामले में पुलिस ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed