{"_id":"5b2a9e414f1c1bb16e8b8e5b","slug":"41529519681-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करने पर 11 के कनेक्सन काटे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी करने पर 11 के कनेक्सन काटे गए
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के शहर के कई मोहल्लों में चलाया चेकिंग अभियान
सीतापुर। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को शहर के पुराना सीतापुर में पावर कॉर्पोरेशन की टीम द्वारा जांच की गई। इस दौरान 11 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अफसरों ने सबके कनेक्शन काट दिए हैं।
पकड़े गए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में शमन शुल्क जमा न करने पर केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। शहर के मोहल्ला कोट और मोहल्ला पक्काबाग में अभियान चलाया गया।
जिसमें इकबाल, कमाल अहमद, अशरफ अली, चांद बेग निवासीगण कोट चौराहा तथा इक़बाल हुसैन के सर्विस केबल से कटिया डालकर चोरी करने वाले सारिब सभासद पक्काबाग, मो. अहमद, सिद्दीक निवासीगण पक्काबाग के अलावा वकील अहमद, इसरार अहमद निवासीगण कजियारा, अजीजुल रहमान निवासी बंगला मोहल्ला चौबेटोला कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए।
विज्ञापन
इन सभी की वीडियो रिकॉर्डिंग टीम ने बना ली है। इन सभी के बिजली कनेक्शन काटकर 24 घंटे में शमन शुल्क जमा करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा एसडीओ रवि कुमार और इंस्पेक्टर विजिलेंस श्रीधर पाठक, जेई विजिलेंस खुशनुर अहमद द्वारा मोहल्ला हबीबपुर में मदारी लाल की चक्की की जांच की गई।
जिसमें उपभोक्ता रिमोट द्वारा बिजली चोरी करता पाया गया। इस पर उपभोक्ता से उन्होंने स्वीकार कर 2.20 लाख रुपये का शमन शुल्क जमा कराया।