फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तीनों केंद्रों पर पूरा हुआ मूल्यांकन

तीनों केंद्रों पर पूरा हुआ मूल्यांकन

Wed, 04 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
तीनों केंद्रों पर पूरा हुआ मूल्यांकन
सीतापुर। पिछले 18 दिन से चल रहा यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार को समाप्त हो गया। तीन दिन पहले ही दो केंद्रों पर मूल्यांकन पूरा हो चुका था। केवल जीआईसी में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही थी।
विज्ञापन


डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि दो केंद्र पर हाईस्कूल व एक केंद्र पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा था। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की तीन लाख 24 हजार 972 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना था। मंगलवार को यह सभी उत्तर पुस्तिकाएं जांच ली गई हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार एचकेपी में एक लाख 18 हजार 474 उत्तर पुस्तिकाएं आई थीं। यहां पर दो दिन पहले ही मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया था। जीजीआईसी में हाईस्कूल की एक लाख 23 हजार 413 कॉपियों का मूल्यांकन पांच दिन पहले ही पूर्ण कर लिया गया था। डीआईओएस ने बताया कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed