फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lightning strikes uncle and nephew while watering the field; uncle dies

Balrampur News: खेत में पानी लगाते चाचा-भतीजे पर गिरी बिजली, चाचा की मौत

Tue, 15 Sep 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lightning strikes uncle and nephew while watering the field; uncle dies
फोटो-8-धनीराम।-फाइल फोटो
तुलसीपुर। क्षेत्र के मदनगरी गांव में सोमवार दोपहर खेत में पानी लगा रहे चाचा-भतीजे पर अचानक बिजली गिर गई। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। घायल भतीजे का उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मदनगरी गांव के पास कैमा नाले के समीप सोमवार सुबह करीब नौ बजे 40 वर्षीय धनीराम अपने भतीजे शिवा साहू के साथ खेत में पानी लगाने गए थे। दोनों खेत में काम कर रहे थे। मृतक के छोटे भाई पुत्तन साहू ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली सीधे चाचा-भतीजे पर गिर पड़ी। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुजीत ने बताया कि धनीराम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। शिवा साहू को उपचार दिया गया और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही धनीराम के परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी अस्पताल और मृतक के घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक धनीराम खेती-किसानी कर परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। अचानक हुए हादसे से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

संतान नहीं थी, भतीजे के साथ खेत पहुंचे थे धनीराम

धनीराम के दूसरे भतीजे आनंद ने बताया कि धनीराम का विवाह 21 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। उनका भतीजों से खास लगाव था। सोमवार को भी वह अपने 20 वर्षीय भतीजे शिवा के साथ खेत में पानी लगाने गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटे बाद हुआ हादसा परिवार की खुशियां छीन लेगा।

धनीराम का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस भतीजे के साथ वह खेत गए थे, वही घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती था। घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।


रिपोर्ट तैयार, आर्थिक सहायता मिलेगी
उपजिलाधिकारी तुलसीपुर हेमंत गुप्त ने बताया कि बिजली गिरने से हुई मौत के मामले में राजस्व टीम ने मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने लोगों से बादल आने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

फोटो-8-धनीराम।-फाइल फोटो

फोटो-8-धनीराम।-फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed