फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rs 76 lakh from a fraud landed in the young man's account.

Basti News: युवक के खाते में ठगी के 76 लाख आए

Tue, 15 Sep 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rs 76 lakh from a fraud landed in the young man's account.
बस्ती। साइबर ठगी की रकम बैंक खाते में आने के मामले में पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी के खाते में साइबर ठगी से संबंधित 76.52 लाख रुपये से अधिक की रकम आई है। इनमें से 42.38 लाख रुपये खाते से निकाले भी जा चुके हैं। मामले की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

साइबर थाने के निरीक्षक विजय नारायण मिश्र ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पचदेवरी गांव निवासी आदर्श नारायण गिरी के सिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के खाते पर साइबर ठगी से संबंधित 38 शिकायतें दर्ज हैं। वर्ष 2024 की एक रिपोर्ट में खाते में 76,52,690 रुपये आने की जानकारी मिली थी। इसमें से 42,38,640 रुपये निकाले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जांच के दौरान खाते से जुड़े दो एनसीआरपी शिकायतों का भी पता चला। इनमें एक शिकायत गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी केशव ने की थी। उन्होंने निवेश के नाम पर साइबर ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरी शिकायत झांसी के रायगढ़ निवासी प्रकृति वर्मा की है। उन्होंने भी निवेश के नाम पर ठगी किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कई खातों से आईएमपीएस के माध्यम से आरोपी के खाते में करीब 52.50 लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा नेफ्ट और आरटीजीएस के जरिए करीब 1.15 करोड़ रुपये खाते में क्रेडिट किए जाने की जानकारी जांच में सामने आई है।

निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के पिता ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस खाते में रकम भेजने वाले और निकालने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed