{"_id":"6aa8405591e6fa1d030af2e4","slug":"125-lakh-missing-from-the-storage-compartment-of-the-injured-youths-bike-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-158706-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: घायल युवक की बाइक की डिकी से 1.25 लाख गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: घायल युवक की बाइक की डिकी से 1.25 लाख गायब
Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
रुदौली। सड़क हादसे में घायल युवक की बाइक की डिकी में रखे 1.25 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बहोरीपुर निवासी शेर सिंह यादव के अनुसार, 23 अगस्त को वह भैंस खरीदने जुबेरगंज बाजार गए थे। भैंस नहीं मिलने पर वह रुदौली के चितईपुर स्थित ससुराल चले गए। रात करीब 7:30 बजे घर लौटते समय गोगांवा गैस एजेंसी गोदाम के आगे सामने से आए वाहन से बाइक टकरा गई।
सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। स्थानीय सभासद ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी खैरनपुर पहुंचाया। आरोप है कि बाइक बिना पुलिस को सूचना दिए ही द्वारिका प्रसाद के घर ले जाकर खड़ी कराई गई। तबीयत सही होने पर जब बाइक लेने पहुंचा तो डिकी खोलने पर रकम गायब मिली। सभासद प्रतिनिधि सालिकराम ने कहा कि डिकी में रखी रकम की जानकारी उन्हें नहीं थी। कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि संदीप निवासी खतिरापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।