फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up five people, including a teenager, for refusing to fetch liquor.

Mahoba News: शराब लाने से मना करने पर दबंगों ने किशोर समेत पांच को पीटा

Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up five people, including a teenager, for refusing to fetch liquor.
फोटो 14 एमएएचपी 04 परिचय-सीएचसी चरखारी में घायल अफरोज का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के बम्हौरीकलां गांव में रविवार की रात शराब लाने से मना करने पर दबंगों ने किशोर समेत पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला किए जाने से सास और दामाद को गंभीर चोटें आईं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बम्हौरीकलां निवासी अफरोज का भतीजा आमिर (16) शाम को गांव की किराना दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पहले से कुछ लोग शराब के नशे में खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने आमिर से शराब लाने के लिए कहा। विरोध करने पर पेप्सी-गुटका लाने का दबाव बनाया। आमिर ने रुपये न होने की बात कही तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। घर पहुंच किशोर ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

इस पर परिजन ने कोतवाली चरखारी पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने जांच का भरोसा देकर वापस भेज दिया। रात को एक बार फिर 15 से 20 आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से अफरोज पर हमला कर दिया। बचाने दौड़ी सास जमीला व परिवार की करिश्मा और रेशमा को भी पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचायाजहां अफरोज व जमीला को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 14 एमएएचपी 04 परिचय-सीएचसी चरखारी में घायल अफरोज का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

फोटो 14 एमएएचपी 04 परिचय-सीएचसी चरखारी में घायल अफरोज का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed