फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As soon as it started, the car went out of control and flipped into a 20-foot-deep pit, mother and son injured

Jaunpur News: स्टार्ट करते ही अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरे गड्ढे में पलटी कार, मां-बेटा घायल

Tue, 15 Sep 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
As soon as it started, the car went out of control and flipped into a 20-foot-deep pit, mother and son injured
शाहगंज - दादर बाइपास स्थित 20 फुट गड्ढे में पलटी कार । संवाद
शाहगंज। दादर बाइपास स्थित बेदांता अस्पताल के पास सोमवार को सड़क किनारे खड़ी कार स्टार्ट करते ही अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हो गए, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ जिले के नायरा बैरहिया गांव निवासी रविंद्र गांव के ही रामदयाल और उनकी मां राजकुमारी को दवा दिलाने के लिए कार से दादर बाइपास स्थित बेदांता अस्पताल आया था। चालक ने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। दोनों के साथ अस्पताल चला गया। उपचार के बाद लौटकर तीनों कार में बैठे। रविंद्र ने जैसे ही कार स्टार्ट कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में पलट गई। कार में फंसे राम दयाल और राजकुमारी को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed