फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by car; youth dies.

Amethi News: कार की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Tue, 15 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 15 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by car; youth dies.
मुसाफिरखाना। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सुल्तानपुर के बंधुआकला के खड़सा मोड़ के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार फिरोज अहमद (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन


पूरे मालिक निवासी फिरोज अहमद परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। वह वहां टैक्सी चलाते थे। उनकी मां जरीना ने बताया कि फिरोज करीब एक सप्ताह पहले ही घर आए थे। सोमवार को वह बाइक से किसी काम से अलीगंज जा रहे थे। खड़सा मोड़ के पास उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मां जरीना का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी समेत अन्य परिजन मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। घटना बंधुआकला क्षेत्र में हुई है। मामले में कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed