फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A constable from Jani police station attacked his wife

Meerut News: जानी थाने के कांस्टेबल ने लालकुर्ती में तैनात सिपाही पत्नी पर बाजार में किया हमला

Tue, 15 Sep 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A constable from Jani police station attacked his wife
दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पिता ने लालकुर्ती थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लालकुर्ती थाने में तैनात महिला सिपाही भुवनेश कुमारी पर जानी थाने में तैनात कांस्टेबल पति कपिल कुमार ने बाजार में हमला किया। इससे भुवनेश कुमारी के सिर में चोट लग गई और उसके नाक से भी खून निकला। भुवनेश के पिता प्रेम सिंह ने दहेज उत्पीड़न और हमले का आरोप लगाते हुए लालकुर्ती थाने में कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद के करनावाला गांव निवासी प्रेमसिंह ने लालकुर्ती थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि उन्होंने बेटी भुवनेश कुमारी का विवाह वर्ष 2023 में किया था। कपिल कुमार मूल रूप से मुरादाबाद के रामपुर घोघर गांव का रहने वाला है। आरोप है कि कपिल कुमार शादी के बाद से भुवनेश कुमारी को दहेज आदि के लिए प्रताड़ित करता है। शनिवार को भुवनेश कुमारी लालकुर्ती थाने से बाजार जा रही थी। इसी दौरान कपिल कुमार वहां पहुंचा और उसने पत्नी पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन मुरादाबाद से मेरठ आ गए। पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed