फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बगैर मुद्रक, प्रकाशक के सीज होगी प्रचार सामग्री

बगैर मुद्रक, प्रकाशक के सीज होगी प्रचार सामग्री

Sun, 29 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बगैर मुद्रक, प्रकाशक के सीज होगी प्रचार सामग्री
बगैर मुद्रक, प्रकाशक के सीज होगी प्रचार सामग्री
विज्ञापन


सीतापुर। निकाय चुनाव में किसी भी दल का उम्मीदवार बगैर मुद्रक, प्रकाशक के नाम, पता अंकित प्रचार-प्रसार सामग्रियों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

चुनाव में चुनावी सामग्रियों पर इसका अंकन जरूरी है। यह व्यवस्था महज इसलिए की गई है, ताकि आयोग के आदेशों का अनुपालन हो सके।

अगर छापेमारी में कहीं भी बगैर मुद्रक, प्रकाशक के सामग्री मिलती है, तो उसे सीज करने की कार्रवाई होगी। साथ ही उन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127-क के तहत छह माह का कारावास या दो हजार तक जुर्माना। या फिर दोनों कार्रवाई हो सकती हैं।


आयोग के आदेशों का अनुपालन कराने के लिए जिले के सभी प्रकाशक/ मुद्रकों को चिट्ठी लिखी है। इसके जरिए सभी निर्देश दिए हैं कि आयोग के आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए है कि निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर बगैर प्रकाशक, मुद्रक का नाम व पूरा पता के प्रकाशित नहीं करेगा। उन पर इसका प्रकाशन अनिवार्य रूप से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed