{"_id":"59de63fb4f1c1b8e698b551c","slug":"41507746811-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटा, आठ घायल
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैम्पो पलटा, आठ घायल
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम हाईवे पर एक टैम्पो पलट गया। इससे गाड़ी में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में तीन को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, टैम्पो चालक कुछ देर बाद ही वाहन समेत मौके से भाग निकला।
बुधवार शाम एक टैम्पो लखीमपुर जिले के मैगलगंज से सवारियां लेकर महोली जा रहा था। महोली के ग्राम कारी पाकर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।
उधर, दुर्घटना को देखते ही करीब गांव के लोगों ने आननफानन टैम्पो में मौजूद सवारियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक महोली के ग्राम मूड़ा कोठार निवासी प्रकाश (22), सतीश (22), रोहिला के प्रेम बाबू की पुत्री कुमारी अनुपम (18), संतोष (30), कारीपाकर निवासी सेवाराम (60), कटिघरा निवासी चंद्रकुमार (25), चंद्रकुमार की पत्नी सरिता (22), लखीमपुर जिले के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम घाघपुर निवासी लाला की पत्नी रहीसा बेगम (55), हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के रहिरमा निवासी संतोष (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय नागरिकों ने घायलों को आननफानन महोली सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने संतोष, सेवाराम व रहीसा को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद टैम्पो चालक वाहन को सीधा कराने के बाद मौके से निकल भागया।