Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: कंपनी का ट्रेडमार्क और वारंटी पोर्टल इस्तेमाल कर 1.70 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 22 Nov 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
gsfd
- सेक्टर-2 की कंपनी से 2.20 करोड़ रुपये का सामान भेजा, 50 लाख का भुगतान किया
विज्ञापन

- फर्जी बिल और पोर्टल पर वाहनों के पंजीकरण का भी आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-2 स्थित एक कंपनी के नाम, ट्रेडमार्क और वारंटी पोर्टल का कथित दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की गई। कंपनी के निदेशक का आरोप है कि आरोपी ने करीब ढ़ाई करोड़ रुपये का सामान लिया, लेकिन 50 लाख रुपये ही भुगतान किए। इसके अलावा कंपनी के नाम पर फर्जी टैक्स इनवॉइस तैयार करने, वारंटी पोर्टल में सेंध लगाकर सैकड़ों वाहनों का पंजीकरण करने और ग्राहकों से रकम वसूलने का भी आरोप है। फेज-1 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-2 निवासी सौरभ आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डिटेलिंग डेवल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। वर्ष 2023 में उनकी पहचान गुरुग्राम निवासी विकास दयाल से हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने नजदीकी बढ़ाकर बिना लिखित समझौते और फ्रेंचाइजी लिए कंपनी के साथ काम शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, सितंबर 2023 से जुलाई 2026 के बीच गुरुग्राम स्थित आरोपी के पते पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपये का सामान भेजा गया। इसके एवज में केवल 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि कंपनी के ट्रेडमार्क और लेटरहेड का इस्तेमाल कर फर्जी टैक्स इनवॉइस बनाए गए। साथ ही कंपनी के वारंटी पोर्टल में सेंध लगाकर सैकड़ों वाहनों का अवैध रूप से पंजीकरण किया गया और ग्राहकों से रकम वसूली गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि सात और आठ अगस्त 2026 को सोशल मीडिया व ऑनलाइन माध्यमों से कंपनी और उसके कर्मचारियों के बारे में गलत बातें प्रसारित की गईं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि सौरभ आहूजा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed