{"_id":"6b02fdb0c6808978600cf604","slug":"he-was-stabbed-to-death-for-refusing-to-give-him-a-drink-sonipat-news-c-197-1-snp1001-164384-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शराब का पेग देने से इंकार करने पर चाकू घोंपकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शराब का पेग देने से इंकार करने पर चाकू घोंपकर कर दी हत्या
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव खिजरपुर अहीर माजरा में घटनास्थल पर मिले खाली गिलास व नमकीन के खाली पैकेट।
- चचेरे भाई व तीन अन्य युवकों के साथ बैठकर पी रहा था शराब
- गांव खिजरपुर अहीर माजरा में शनिवार रात करीब 12 बजे हुई वारदात
- उपचार के दौरान खानपुर मेडिकल कॉलेज में युवक ने तोड़ा दम
- घटनास्थल पर पुलिस को मिले पेग बने तीन गिलास, नमकीन के पैकेट
फोटो :: 23 व 24
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव खिजरपुर अहीर माजरा में शनिवार रात 12 बजे शराब का पेग देने से मना करने पर अनिल (37) के पेट में चाकू घोंप दिया। परिजन घायल को खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना गन्नौर में गांव खिजरपुर अहीर माजरा निवासी रामवीर ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि ताऊ का बेटा अनिल परिवार के ही चचेरे भाई और तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। एक युवक ने अनिल से शराब का पेग मांगा। अनिल ने पेग देने से मना किया तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने अनिल पर चाकू से चाकू घोंप दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि घायल अनिल तड़प रहा है। घायल अनिल को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए, लेकिन चिकित्सक के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पर गन्नौर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से शराब पीने में इस्तेमाल गिलास, नमकीन के खाली पैकेट और किसी व्यक्ति के नंगे पैर भागने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
गन्नौर थाने के जांच अधिकारी एसआई बिट्टू ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। हमलावरों के बारे में पता लगाने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शराब पीने के दौरान साथ बैठे युवकों को संदिग्ध मानकर पता लगाया जा रहा है। पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
-- -- -
परिवार का सहारा था अनिल
परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। अनिल तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि वह स्वयं अविवाहित थे। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। अनिल मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद करते थे। परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने वाले अनिल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
-- --
तीन साल पहले चचेरे भाई की हुई थी हत्या
करीब सवा तीन साल पहले 11 सितंबर 2023 को अनलि के चचेरे भाई प्रवीण (35) का शव गुमड़ रोड स्थित शिव गार्डन के पास धान के खेत में मिला था। प्रवीण के सिर पर चोट के निशान थे। उस मामले में रुपयों के लेन-देन और अदालत में चल रहे मुकदमे को लेकर विवाद सामने आया था। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बाघडू निवासी कृष्ण और अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। अब अनिल की हत्या से परिवार एक बार फिर गहरे सदमे में है।
-- -- -
वर्जन
कुछ युवक देर रात खेतों के पास शराब पी रहा थे। गंभीर रूप से घायल अनलि के पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया है। मामले में उसके साथ शराब पी रहे युवक भी मौके से लापता है। फिलहाल परिवार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
जसपाल सिंह, एसीपी गन्नौर