{"_id":"6b02f7d442d7546c590d788f","slug":"police-awaiting-post-mortem-report-in-womans-death-case-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-156942-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
पथरी। धारीवाला गांव निवासी राजकली की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्राथमिकी में धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को फेरूपुर पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों ने चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतका के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमले की घटना के दिन से ही पुलिस लापरवाही बरत रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटा लिया।
गौरतलब है कि आठ नवंबर को धारीवाला निवासी एकता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने सगे ताऊ के बेटे सतीश पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया था। तहरीर के अनुसार, सात नवंबर को सतीश ने पार्लर से घर लौटते समय उसके साथ गालीगलौज और अभद्रता की। इसके बाद शाम को एकता, उसकी मां राजकली और बहन प्राची पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गई थीं। एकता ने आरोप लगाया था कि जब वह मां और बहन के साथ पुलिस चौकी गई थी, तब सतीश और उसके साथी ने घर पर मौजूद पिता के साथ भी मारपीट की थी। सीओ संजय चौहान ने बताया कि राजकली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।