{"_id":"5bbba3a7867a55282c416212","slug":"31539023783-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से मोबाइल पर बीबी को दे दिया तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी अरब से मोबाइल पर बीबी को दे दिया तलाक
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक व भैंस न देने पर उत्पीड़न का आरोप
रेउसा (सीतापुर)। दहेज में बाइक व भैंस नहीं मिली तो सऊदी अरब से शौहर ने अपनी बीबी को मोबाइल पर तलाक दे दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। अपने छह बच्चों को लेकर पीड़िता ने मायके में पनाह ली है। पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
स्थानीय थाना व कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले मोहयद्दीन की बेटी लायकुन्निशा की शादी अठारह साल पहले तजम्मुल निवासी बढ़ईडीह थाना तंबौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल तक सब ठीक चला। आरोप है कि इसके बाद बाइक व भैंस की मांग को लेकर लायकुन्निशा पर ससुराल में दबाव बनाया जाने लगा।
मायके पक्ष की ओर से बाइक व भैंस देने में असमर्थता जताने पर लायकुन्निशा का उत्पीड़न शुरू हो गया। इसी बीच तजम्मुल सऊदी अरब चला गया। वहां से भी लगातार बाइक व भैंस की मांग पर अड़ा रहा। आरोप है, कि गत रविवार को तजम्मुल ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान अपनी बीबी लायकुन्निशा को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
इसके बाद देवर, सास व देवरानी ने पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता के छह बच्चे हैं। मजबूरी में उसने मायके में पनाह ली है। इंसाफ पाने के लिए रेउसा पुलिस को पीड़िता ने तहरीर दी है। एसआई सैय्यद अब्बास रजा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।