{"_id":"5c06c6b8bdec2241b054e366","slug":"21543947960-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगाकर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगाकर विवाहिता की हत्या का आरोप
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके वालों ने मृतका के पति सहित पांच के खिलाफ दर्ज कराया दहेज हत्या का केस
मिश्रिख/कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तहसीलदार व कोतवाल के समझाने पर वह शांत हुए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के पति सहित पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। मिश्रिख क्षेत्र के करखिला गांव निवासी यतीन्द्र बाजपेई की पत्नी काजल उर्फ नीतू (28) ने मंगलवार की सुबह अपने कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार मिश्रिख अवनेन्द्र शुक्ल व कोतवाली प्रभारी ब्रजेश राय ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मृतका के भाई हरदोई के बेनीगंज थाना के शुक्लापुर निवासी रामरिषी शुक्ल ने बताया कि तीन साल पहले उसकी बहन की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। हैसियत मुताबिक दान-दहेज भी दिया गया। लेकिन ससुराल में दो लाख रुपये की मांग को लेकर नीतू को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
कुछ दिन नीतू मायके में रही। मगर एक साल पहले उसने बेटी को जन्म दिया तो फिर से ससुराल रहने आ गई। आरोप है, कि ससुराल में नीतू को जलाकर मार डाला गया है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश राय ने बताया कि मृतका के पति, ससुर, सास, देवर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।