फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दरोगा व होमगार्ड को पीटकर सरकारी रिवाल्वर लूट ले गए दबंग

दरोगा व होमगार्ड को पीटकर सरकारी रिवाल्वर लूट ले गए दबंग

Tue, 23 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दरोगा व होमगार्ड को पीटकर सरकारी रिवाल्वर लूट ले गए दबंग
दो मोबाइल फोन भी छीने, मुकदमे की विवेचना में गांव पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मुकदमे की विवेचना में गए दरोगा व होमगार्ड को एक दबंग परिवार ने बंधक बना लिया। जिसके बाद दबंगों ने दोनों वर्दीधारियों की जमकर पिटाई की और दरोगा का सरकारी रिवॉल्वर व दो मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।

सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल गांव पहुंच गया और आरोपियों की तलाश में जुट गया। घटनास्थल सीतापुर जिले की बहराइच सीमा के करीब है। इस वजह से बहराइच पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं एसपी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


थानगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक एके श्रीवास्तव होमगार्ड रामपाल के साथ सोमवार को दहेज एक्ट के एक मामले में विवेचना के लिए थाना क्षेत्र के ग्राम धमौड़ा निवासी संदीप के घर गए थे। यहां पर पूछताछ के दौरान ही संदीप के परिवारीजनों से पुलिस कर्मियों की तकरार होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, संदीप व उसके परिवारीजनों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। परिवार ने जब पिटाई शुरू की, तो होमगार्ड ने वहां से भागकर जान बचाई। जबकि संदीप व उसके परिवारीजनों ने दरोगा को पीटकर पहले उसकी सरकारी रिवॉल्वर लूट ली, फिर दरोगा व होमगार्ड के मोबाइल फोन भी छीन लिए।

इसके बाद आरोपी भाग गए। मारपीट के दौरान जान बचाकर निकले होमगार्ड ने इसकी सूचना थाने पर दी। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में थानगांव, रेउसा, रामपुर मथुरा, तंबौर, सदरपुर थाने का पुलिस बल गांव पहुंच गया। तब तक आरोपी वहां से दूर जा चुके थे।

दबंगोें के हमले का शिकार हुए उपनिरीक्षक ने बताया कि उसके ऊपर संदीप, उसके पिता राम नारायन व एक भाई तथा घर की महिलाओं ने हमला किया है। मारपीट के दौरान ही संदीप पक्ष ने सरकारी रिवॉल्वर लूट लिया और भाग गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इधर पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कह रहे हैं। घटना में चोटिल उपनिरीक्षक व होमगार्ड को डॉक्टरी परीक्षण के लिए रेउसा सीएचसी भेजा गया है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक न तो आरोपी मिले थे और न ही पुलिस ने इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज की थी। इस वारदात के बाद से राम नारायन का परिवार फरार है।
बाक्स
होगी कड़ी कार्रवाई
थानगांव के धमौड़ा गांव में एक परिवार द्वारा उपनिरीक्षक व होमगार्ड की पिटाई व उपनिरीक्षक का रिवॉल्वर लूटे जाने की सूचना मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी व रिवॉल्वर बरामदगी के लिए कई थानों का पुलिस बल लगाया गया है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
-आंनद कुलकर्णी, एसपी

जाते-जाते झोपड़ी को लगा गए आग
दरोगा व होमगार्ड की पिटाई करने के साथ मोबाइल फोन व रिवॉल्वर लूटने वाले आरोपी भागते समय गांव के बाहर पड़ी अपनी एक झोपड़ी में आग लगा गए। यही वजह रही कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचा पुलिस बल आरोपियों को तलाशने से पहले झोपड़ी की आग बुझाने में जुट गया।

पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से झोपड़ी की आग बुझाई। बताया जा रहा है कि झोपड़ी गांव के बाहर पड़ी थी, जिसमें जानवरों को ही बांधा जाता था।

बहराइच, लखीमपुर, बाराबंकी की पुलिस को भेजी सूचना
थानगांव थाना क्षेत्र के जिस धमौड़ा गांव में पुलिस कर्मियों की पिटाई की गई है। वह गांव बहराइच, बाराबंकी जिले का बॉर्डर पड़ता है। वहीं लखीमपुर जिले की सीमा भी अधिक दूरी पर नहीं है।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी विवाद के बाद जिले से बाहर चले गए हैं। इस वजह से बहराइच, बाराबंकी व लखीमपुर जिले की पुलिस को सूचना भेजी गई है। ताकि जिले के बाहर पहुंचने के बाद भी आरोपियों को दबोचा जा सके।

गांव में दहशत का माहौल
थानगांव थाना क्षेत्र के धमौड़ा गांव में पुलिस कर्मियों की पिटाई तो एक ही परिवार ने की है, लेकिन दहशत में पूरा गांव है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है। इस वजह से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं पुलिस दबंग परिवार के कृत्य का गुस्सा अन्य ग्रामीणों पर न उतारने लगे।

रिश्तेदारों के यहां छापेमारी, कई हिरासत में
पुलिस के सामने सरकारी रिवॉल्वर की बरामदगी सबसे बड़ा सवाल है। यही वजह है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी व रिवॉल्वर बरामदगी के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। पुलिस ने आरोपियों की रिश्तेदारी का पता लगाया है।


जिसके बाद रिश्तेदारों के घर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान पुलिस ने कई रिश्तेदारों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को पता चला है कि आरोपियों के कई रिश्तेदार बहराइच जिले में रहते हैं। इस वजह से पुलिस टीमें बहराइच जिले में भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed