फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कोटेदार सहित दो पर एससी एसटी का केस

कोटेदार सहित दो पर एससी एसटी का केस

Thu, 20 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार सहित दो पर एससी एसटी का केस
मिश्रिख (सीतापुर)। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने एक कोटेदार सहित दो लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा व जातिसूचक अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मिश्रिख की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुशीला गौड़ के मुताबिक, बीती 12 सितंबर को कुतुबनगर तथा अर्थापुर के उचित दर विक्रेता की दुकान की जांच की गई थी। इसके बाद 13 सितंबर को कुतुबनगर के कोटेदार मीसम अली के भाई सब्बू हसन और अर्थापुर के कोटेदार इब्ने हसन आकर जांच संबंधी जानकारी मांगने लगे।
विज्ञापन


जब इनसे कहा गया कि खामियां मिलने को लेकर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो गुस्से में आकर जातिसूचक अपशब्द कहने लगे। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश राय ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा तथा एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed