फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two teenagers on a scooter killed after being hit by a car.

Haridwar News: हाईवे पर कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

Sun, 06 Sep 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers on a scooter killed after being hit by a car.
फोटो समाचार
विज्ञापन

- श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम
- हादसे के बाद लगा जाम, पुलिस ने वाहनों को हटवाकर दुरुस्त कराई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/श्यामपुर। थाना क्षेत्र में कांगड़ी फ्लाईओवर पर एक बार फिर हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से स्कूटी पर जा रहे दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार की दोपहर की है। जब कार्तिक अग्रवाल (16) निवासी काली कमली हवेली हरकी पैड़ी हरिद्वार व कृष्णा राजपूत (14) निवासी शिवनगर रानी गली हरिद्वार स्कूटी पर सवार होकर श्यामपुर की तरफ जा रहे थे। 4.2 कांगड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचते ही बिजनौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर वाहनों को हाईवे से हटवाते हुए कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed