फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Amid municipal elections, police take major action against illegal drug and liquor smuggling.

कोटा: नशे से साइबर ठगी तक पुलिस का बड़ा एक्शन, डोडा चूरा-शराब बरामद; 35 हजार की ठगी का आरोपी भी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 06:45 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 06:45 PM IST
सार

कोटा पुलिस ने नशे, अवैध शराब और साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के पास से डोडा चूरा, दूसरे के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें और तीसरे आरोपी से साइबर ठगी के मामले में पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
Amid municipal elections, police take major action against illegal drug and liquor smuggling.
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में पुलिस ने नशे और अवैध शराब की तस्करी के साथ साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14 किलो 350 ग्राम अफीम डोडा चूरा, 120 अवैध शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। वहीं, मोबाइल अपडेट करने का झांसा देकर पीड़ित के बैंक खाते से 35 हजार 168 रुपये निकालने वाले साइबर ठग को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन से पंजाब जा रहा था तस्कर, ट्रॉली बैग में छिपा रखा था डोडा चूरा
कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी तस्कर सुखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 14 किलो 350 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। उसके बैग में कुछ संदिग्ध वस्तु होने की आशंका थी और वह ट्रेन से पंजाब जाने वाला था। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो उसमें अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कार में सीक्रेट जगह बनाकर छिपाई थी 120 बोतल शराब
दूसरी कार्रवाई में जिले की मंडाना थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार के जरिए शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से विभिन्न ब्रांड की 120 शराब की बोतलें बरामद की गईं।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि शराब की बोतलों को कार के अंदर एक सीक्रेट जगह पर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार युवक चैहान माहिर राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी से शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल अपडेट का मैसेज आया, कुछ देर बाद खाते से उड़ गए 35 हजार
वहीं, कोटा शहर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का भी खुलासा किया है। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 9 जून को नयापुरा निवासी दिनेश प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर अपडेट से संबंधित एक मैसेज आया था। इसके बाद उसका मोबाइल हैंग हो गया। कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाते से 35 हजार 168 रुपये निकल गए।


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जोधपुर निवासी उवेश खान को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से साइबर ठगी से संबंधित जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने में लगी है कि इस वारदात में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed