{"_id":"6a9d64108ceeba18910a262d","slug":"two-youths-including-the-driver-were-killed-when-the-scorpio-rammed-into-a-roadside-tree-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4694449-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई में रफ्तार का कहर: कोसानाला टोल प्लाजा के पास पेड़ से जा भिड़की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई में रफ्तार का कहर: कोसानाला टोल प्लाजा के पास पेड़ से जा भिड़की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौत
Sun, 06 Sep 2026 07:07 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:07 PM IST
सार
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले के भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेक्टर-4 निवासी प्रतीक ठाकुर और भास्कर कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा कोसानाला टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात हुआ। स्कॉर्पियो में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार दोपहर मौत हो गई।
वाहन की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखकर पुलिस प्रारंभिक तौर पर हादसे के समय स्कॉर्पियो की रफ्तार अधिक होने की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोसानाला टोल प्लाजा के पास सड़क हादसों का यह सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले 3 सितंबर को भी एक सड़क दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत हुई थी। उस हादसे में ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते इस मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।