फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चीनी मिल की दीवार गिरी, दबकर युवती की मौत

चीनी मिल की दीवार गिरी, दबकर युवती की मौत

Sun, 19 Nov 2017 09:02 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल की दीवार गिरी, दबकर युवती की मौत
चीनी मिल की दीवार गिरी, दबकर युवती की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। हरगांव में रविवार सुबह चीनी मिल की बाउंड्रीवॉल ढहने से एक युवती की दबकर मौत हो गई। वह सुबह के टहलने निकली थी।

हरगांव के ग्राम मुराद नगर के करीब से चीनी मिल की बाउंड्रीवॉल है। रविवार सुबह गांव निवासी राम सागर की पुत्री वंदना देवी (18) टहलने के लिए निकली थी।

जैसे ही वह मिल की बाउंड्रीवॉल के करीब से गुजरी, दीवार युवती पर गिर गई। इससे वंदना मलबे में दब गई। चीख सुनते ही निकट गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाया और युवती को बाहर निकाला। लेकिन तब तक युवती गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

परिवार के सदस्यों ने उसे हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल युवती की हालत नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मिल की बाउंड्रीवाल बेहद जर्जर है, इस वजह से बगैर किसी हवा के झोंके ढह गई और यह हादसा हो गया। घटना के संबंध में मिल का प्रबंधतंत्र कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed