{"_id":"6ac65c815080910e1b079038","slug":"truck-driver-arrested-in-baddi-with-3-quintals-of-poppy-husk-solan-news-c-176-1-ssml1044-181012-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में 3 क्विंटल भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में 3 क्विंटल भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2026 01:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा से बद्दी लाया जा रहा था नशा, तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस की ओर से क्षेत्र में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल एक्स सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से तीन क्विंटल भुक्की (चूरापोस्त) बरामद की है। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार मध्यरात्रि को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में चूरापोस्त भरकर हरियाणा की ओर से बद्दी लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बद्दी पुल के पास नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। जांच करने पर कट्टों में कुल तीन क्विंटल भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ की खेप के साथ तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान नालागढ़ के वार्ड नंबर तीन निवासी धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
उधर, बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्दी क्षेत्र को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।